Advertisement

क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है 'आप', स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी सौंपेंगे भगवंत मान!

जाने माने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा भेजने की...
क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है 'आप', स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी सौंपेंगे भगवंत मान!

जाने माने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावी अभियान के दौरान जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया था। सूत्रों के मुताबिक, भगवंत मान हरभजन सिंह को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भी कमान दे सकते हैं।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 10 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ट्वीट कर भगवंत मान को जीत की बधाई दी थी। उन्होंने भगवंत मान की मां को गले लगाते हुए तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकरकलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे, क्या तस्वीर है। यह माता जी के लिए गर्व का क्षण है।''

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल कर राज्य में पहली बार सरकार बनाई है। आप को कुल 117 सीटों में 92 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 18 सीटें गई है। अकाली दल ने तीन, बीजेपी ने दो, बीएसपी और निर्दलीय ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। पंजाब की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी कब्जा जमा सकती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad