Advertisement

लोकसभा चुनाव प्रचार में राहुल और प्रियंका ने पीएम मोदी पर साधा निशाना; जाने कितने किए रोड शो और रैलियां

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और...
लोकसभा चुनाव प्रचार में राहुल और प्रियंका ने पीएम मोदी पर साधा निशाना; जाने कितने किए रोड शो और रैलियां

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैलियों और रोड शो सहित क्रमश: 107 और 108 जनसम्पर्क कार्यक्रम किए। सातवें चरण के मतदान से पहले प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने पंजाब में कांग्रेस के लिए प्रचार किया, जबकि प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में रोड शो किया।

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने 107 रैलियों, रोड शो, संवाद और प्रमुख अभियान कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने भी 108 जनसभाओं और रोड शो में हिस्सा लेकर जोरदार प्रचार किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने मैराथन चुनाव अभियान के दौरान 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, एक टीवी साक्षात्कार और पांच प्रिंट साक्षात्कार भी दिए।

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में डेरा डाला और वहां तथा अमेठी में करीब दो सप्ताह तक पार्टी के प्रचार अभियान की अगुआई की। राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी के खिलाफ उतारा था। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपने तूफानी अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कांग्रेस पर उनके हमलों का जवाब दिया। उन्होंने 16 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में हजारों कार्यकर्ताओं के दो सम्मेलनों को भी संबोधित किया।

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ कुछ जनसभाओं को भी संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। अभियान कितना सफल रहा, यह तो 4 जून को ही पता चलेगा, जब चुनाव परिणाम घोषित होने वाले हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad