Advertisement

कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही भाजपा, शिवराज हैं मास्टमाइंड: कांग्रेस

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही रही है।...
कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही भाजपा, शिवराज हैं मास्टमाइंड: कांग्रेस

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही रही है। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं हैं वे सभी एकजूट हैं। लेकिन पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें साजिश का मास्टमाइंड बताया है।

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक उन्होंने इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए उन्हें साजिश का मास्टमाइंड बताया है। उन्होंने कहा कि कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं, जो उनकी भूमिका को उजागर करती हैं।

पटवारी ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। मोदी जी एक अलग तरह की राजनीति की बात करते हैं, इस तरह की राजनीति वह करना चाहते हैं। हमारे विधायकों को 50-60 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है। हमारे कुछ विधायक बेंगलुरु में हैं, लेकिन वे हमारे साथ हैं। इससे पहले पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता हरियाणा के एक होटल में आठ विधायकों को लेकर गए हैं।

कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं

पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान इस सब के पीछे मास्टरमाइंड हैं। अब कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं जो हर चीज में उनकी भूमिका को प्रकट करते हैं। मध्यप्रदेश की सरकार को कोई खतरा नहीं है।

वहीं दिल्ली में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा है तो उन्होंने कहा कि कोई खतरा नहीं है। हम सभी एकजुट हैं।

आवश्यक हो, तो एक फ्लोर टेस्ट करा लें

मध्य प्रदेश के मंत्री बीएस राठौर ने कहा कि जो लोग काले धन का उपयोग करके विधायक खरीदने में शामिल हैं, वे डरते हैं कि उनकी भ्रष्ट प्रथाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा उजागर किया जाएगा। लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार 5 साल तक चलेगी। यदि आवश्यक हो, तो एक फ्लोर टेस्ट करा लें।

क्या है मामला

मध्यप्रदेश में एक बार फिर सियासी उठापटक शुरू हो गई है। आधी रात को कांग्रेस ने भाजपा पर उसके और बसपा के विधायकों को गुरुग्राम के एक होटल में बंधक बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करना चाहती है। हालांकि भाजपा ने इसका खंडन करते हुए इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला करार दिया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच रातभर विधायकों की खींचतान का हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा चला। देर रात तक चले इस उठापटक में कांग्रेस नेताओं ने बसपा विधायक रामाबाई को अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। वहीं कहा जा रहा है कई विधायक अभी भी होटल में ही मौजूद हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad