Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा से देश के माहौल में बदलाव आयेगा: अशोक गहलोत

  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से...
भारत जोड़ो यात्रा से देश के माहौल में बदलाव आयेगा: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से देश में माहौल में बदलाव आएगा। 

गहलोत ने बैक टू बैक ट्वीट में कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने में ही देश का माहौल इतना बदल गया है। मुझे विश्वास है कि जब ये यात्रा समाप्त होगी तब तक देश के हिंसा व तनाव का माहौल में भी बदलाव देखने को मिलेगा।”

राजस्थान सीएम ने सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश का स्वागत करते हुए कहा, “सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली तीनों जगह सरकारों को हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश भी स्वागतयोग्य हैं। यदि भाजपा सरकारों ने हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई की होती तो सुप्रीम कोर्ट को ऐसा कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती।”

गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “श्री राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, नफरत और हिंसा के माहौल के विरोध में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। कई राज्यों में तो ऐसी स्थिति बन गई है कि सरकार की आलोचना करना एक अपराध बन गया है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर बीजेपी, आरएसएस नेताओं तक के बयान भी बदलने लगे हैं।”

कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ी यात्रा 8 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जो की कश्मीर में समाप्त होगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad