Advertisement

बिहार चुनाव: RJD ने 143 उम्मीदवारों की घोषणा की, तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लड़ेंगे

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है,...
बिहार चुनाव: RJD ने 143 उम्मीदवारों की घोषणा की, तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लड़ेंगे

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें राज्य भर से 143 उम्मीदवार मैदान में हैं। आधिकारिक सूची दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन जारी की गई। 143 प्रत्याशियों में 24 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

इस घोषणा के साथ ही महागठबंधन का स्वरूप भी स्पष्ट हो गया है, जिसमें राजद 143, कांग्रेस 61, भाकपा माले 20 और शेष सीटें मुकेश सहनी की वीआईपी के खाते में जाने की संभावना है। चूँकि गठबंधन की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, इसलिए अंतिम समय में कुछ लोग नाम वापस ले सकते हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से, ललित यादव दरभंगा ग्रामीण से और दिलीप सिंह बरौली से, राम विलास पासवान पीरपैंती (एससी) से और सावित्री देवी चकाई से चुनाव लड़ेंगे।

अन्य उम्मीदवारों में बिहारीगंज निर्वाचन क्षेत्र में रेनू कुशवाहा, वारसलीगंज में अनिता देवी महतो, हसनपुर में माला पुष्पम, मधुबन में संध्या रानी कुशवाहा, इमामगंज (एससी) में रितु प्रिया चौधरी, बाराचट्टी (एससी) में तनुश्री मांझी, बनियापुर निर्वाचन क्षेत्र में चांदनी देवी सिंह, सरायरंजन में अरविंद सहनी, पातेपुर (एससी) में प्रेमा चौधरी, ब्रह्मपुर में शंभू नाथ और बाजपट्टी में मुकेश यादव शामिल हैं।

इस बीच, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) की उम्मीदवार सूची की तुलना करने पर पता चला कि कुछ ऐसी सीटें हैं जहां दोनों पार्टियों ने महागठबंधन में होने के बावजूद उम्मीदवार उतारे हैं।

नरकटियागंज में दीपक यादव (राजद) का मुकाबला शाश्वत केदार पांडे (कांग्रेस) से होगा; कहलगांव में रजनीश भारती (राजद) का मुकाबला प्रवीण सिंह कुशवाहा (कांग्रेस) से होगा; सिकंदरा (सु) में उदय नारायण चौधरी (राजद) का मुकाबला विनोद चौधरी (कांग्रेस) से होगा, जबकि लालगंज (वैशाली) में राजद की शिवानी शुक्ला का मुकाबला कांग्रेस के आदित्य कुमार राजा से हो सकता है। 

हालांकि, सहयोगी दलों के बीच समझौता होने की संभावना है, क्योंकि एक पक्ष दूसरे के पक्ष में अपना नाम वापस ले सकता है।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें नरकटियागंज, किशनगंज, कस्बा, पूर्णिया और गया टाउन विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

पार्टी ने नरकटियागंज से शास्वत केदार पांडे और किशनगंज से क़मरुल होदा को मैदान में उतारा है। इरफ़ान आलम, जीतेंद्र यादव और मोहन श्रीवास्ता क्रमशः कसबा, पूर्णिया और गया टाउन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने सुपौल से मिन्नत रहमानी को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। 

इससे पहले, 17 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। बिहार चुनाव 2025 के लिए मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad