Advertisement

भाजपा ने आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले समस्त चुनावी दलों के सामने विधानसभा चुनावों की भी चुनौती...
भाजपा ने आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले समस्त चुनावी दलों के सामने विधानसभा चुनावों की भी चुनौती है। एक तरफ जहां कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, कुछ सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी तैयारियां तेज हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक सूची जारी की है। गौरतलब है कि केरल के पुथुपल्ली के साथ साथ उत्तर प्रदेश के घोसी तथा उत्तराखंड के बागेश्वर में उपचुनाव होने हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने लिनजिनलाल जी को केरल के पुथुपल्ली से उपचुनाव लडने की ज़िम्मेदारी दी हैं। इधर, उत्तर प्रदेश के घोसी से दारा सिंह चौहान को मैदान पर उतारा गया है। बता दें कि चौहान इसी सीट से सपा से विधायक थे और इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।

इसके अलावा उत्तराखंड के बागेश्वर से पार्वती दास को विधानसभा उपचुनाव का दायित्व दिया गया है। विदित हो कि यह सीट राज्य के कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हो गई थी। पार्वती दास चंदन राम दास की पत्नी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad