Advertisement

कांग्रेस को झटका; गुलाम नबी आजाद के बाद आनंद शर्मा का प्रमुख कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कही ये बात

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने...
कांग्रेस को झटका; गुलाम नबी आजाद के बाद आनंद शर्मा का प्रमुख कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कही ये बात

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने रविवार को राज्य के लिए पार्टी की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में कहा है कि वह अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते और इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं। उनका इस्तीफा जी23 समूह के एक अन्य नेता गुलाम नबी आजाद के कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर में अभियान समिति के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद आया है। उनके इस्तीफे के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

आनंद शर्मा ने कांग्रेस प्रमुख से कहा है कि परामर्श प्रक्रिया में उनकी उपेक्षा की गई है। हालांकि, उन्होंने गांधी से कहा कि वह राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना जारी रखेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता को 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में संचालन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। आजाद और शर्मा दोनों जी23 समूह के प्रमुख नेता हैं जो पार्टी नेतृत्व के फैसलों के आलोचक रहे हैं

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनीष तिवारी सहित प्रमुख दिग्गजों का समूह ब्लॉक से लेकर सीडब्ल्यूसी स्तर तक वास्तविक चुनावों पर जोर देता रहा है। शर्मा, जिन्हें हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े नेताओं में से एक माना जाता है, ने कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष को अपने पत्र में कहा है कि उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची है क्योंकि उन्हें पार्टी की किसी भी बैठक के लिए परामर्श या आमंत्रित नहीं किया गया है।

कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है। शर्मा, जिन्होंने पहली बार 1982 में विधानसभा चुनाव लड़ा था और 1984 में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया गया था, तब से राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी में कई प्रमुख पदों पर रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad