Advertisement

सिखों पर अमेरिका में की गई कथित टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में मामले दर्ज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं...
सिखों पर अमेरिका में की गई कथित टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में मामले दर्ज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंचाने के आरोप में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांधी के खिलाफ दुर्ग जिले के कोतवाली थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने और रायपुर के सिविल लाइंस थाने में बृहस्पतिवार शाम को मामले दर्ज किए गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad