आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को छापेमारी की। सीबीआई ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम से जुड़े मामले में यह छापेमारी की है।
सीबीआई ने कल यानी बुधवार को इस मामले में एक केस दर्ज किया था। यह विदेशी फंडिंग (FCRA) से जुड़ा मामला है। सीबीआई की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा कि बीजेपी का गंदा खेल फिर से शुरू हो गया है। वह ‘आप’को खत्म करने पर हर हथकंडा अपना रही है।
सीबीआई ने गुरुवार को विदेशी चंदा नियमों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में आप के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के परिसरों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (Foreign Contribution Regulation Act) के कथित उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सीबीआई के इस एक्शन पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने नाराजगी दिखाते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई रेड करने पहुंच गई। गुजरात में आप ही बीजेपी को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है। इतने सालों में बीजेपी को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।”

आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई!

गुजरात में “आप” ही भाजपा को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है! इतने सालों मे भाजपा को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं
— Atishi (@AtishiAAP) April 17, 2025

मनीष सिसोदिया ने भी इस छापेमारी की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई की रेड पड़ गई। ये कोई इत्तेफाक नहीं, ये बीजेपी की डर से निकली हुई साजिश है। बीजेपी जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है, और इस सच्चाई ने उन्हें हिला दिया है। डर की गूंज, सीबीआई की दस्तक के तौर पर साफ सुनाई दे रही है।”

गुजरात चुनाव 2027 की ज़िम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक @ipathak25 के घर पर CBI रेड!
ये कोई इत्तेफाक नहीं, ये बीजेपी की डर से निकली हुई साज़िश है।

BJP जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ़ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है — और इस सच्चाई ने उन्हें हिला दिया है।

डर की गूंज,…
— Manish Sisodia (@msisodia) April 17, 2025

इसी तरह राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बीजेपी का गंदा खेल फिर से शुरू हो गया है। गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया, लेकिन फिर भी उनको चैन नहीं मिल रहा है। गुजरात में बीजेपी की हालत पतली है जैसे ही दुर्गेश पाठक को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया उनको धमकाने के लिए सीबाआई भेज दी।

BJP का गंदा खेल फिर शुरू
गुजरात के सहप्रभारी @ipathak25 के घर CBI का पहुँची है।
मोदी सरकार ने @AamAadmiParty को ख़त्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया लेकिन फिर भी उनको चैन नही।
गुजरात में BJP की हालत पतली है जैसे ही @ipathak25 को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया उनको धमकाने के…
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) April 17, 2025