Advertisement

चिदंबरम का नीतीश से सवाल, कभी दरभंगा गए है, संजय झा का पलटवार- आपके जैसे सलाहकारों से हुआ कांग्रेस का विनाश

बिहार में कोरोना रोकथाम को लेकर सरकार तमाम दावे कर रही है तो विपक्ष लगातार बदइंतजामी के मुद्दे उठा रहा...
चिदंबरम का नीतीश से सवाल, कभी दरभंगा गए है,  संजय झा का पलटवार- आपके जैसे सलाहकारों से हुआ कांग्रेस का विनाश

बिहार में कोरोना रोकथाम को लेकर सरकार तमाम दावे कर रही है तो विपक्ष लगातार बदइंतजामी के मुद्दे उठा रहा है। ताजा मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का है। उऩ्होंनेदरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सवाल उठाया। नीतीश सरकार के मंत्री और जेडीयू के नेता संजय झा ने चिदंबरम के बयान पर करारा हमला किया। दोनों के बीच जंमकर ट्वीटर वार हुई। संजय कुमार झा ने कांग्रेस से लेकर राहुल गांधी तक के बारे में चिदंबरम को याद दिला दी।

चिदंबरम ने सवाल उठाया कि सीएम नीतीश को 15 साल हो गए, क्या वे दरभंगा कभी गए और क्या दरभंगा मेडिकल कॉलेज के हाल के बारे में पता भी है। चिदंबरम ने इसको लेकर ट्वीट किया, जिसके बाद बिहार की सियासत गर्मा गई। संजय झा ने कांग्रेस नेता के ट्वीट पर हमला करते हुए एक के बाद एक 7 ट्वीट कर डाले।

चिदंबरम के बहाने संजय झा ने आरजेडी को निशाने पर ले लिया। उन्होंने बताया कि बिहार की आज जो दुर्दशा उसमें कांग्रेस और आरजेडी का कितना बड़ा हाथ है। संजय झा ने कहा कि पी. चिदंबरम जैसे नेता का जमीन से कितना लगाव है, इस पर जो भी संदेह था, वो इस ट्वीट के बाद दूर हो गया। चिदंबरम जैसे नेता की टीवी पर भ्रामक छवि और राजनीतिक प्रवृत्ति ही आज कांग्रेस के पतन का कारण है। बिहार नीतीश कुमार के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। जैसे थोथा चना बाजे घना।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad