Advertisement

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भक्त प्रह्लाद से की सिसोदिया की तुलना, कहा- देश और बच्चों की सेवा करने वाले जेल में

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश और बच्चों की सेवा करने...
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भक्त प्रह्लाद से की सिसोदिया की तुलना, कहा- देश और बच्चों की सेवा करने वाले जेल में

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश और बच्चों की सेवा करने वालों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। केजरीवाल ने पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के घटनाक्रम की तुलना हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की पौराणिक कथा से की।

किसी का नाम लिए बिना सीएम केजरीवाल ने कहा कि जैसे हिरण्यकश्यप प्रह्लाद को भगवान की पूजा करने से नहीं रोक सका, वैसे ही आज के प्रह्लाद को भी नहीं रोका जा सकता। उन्होंने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की तुलना परोक्ष तौर पर भक्त प्रह्लाद से की।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान् मान बैठा था। उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किये, ज़ुल्म किये। आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया पर न प्रह्लाद को वे तब रोक पाये थे, न अब रोक पायेंगे।

हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान् मान बैठा था।
उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किये, ज़ुल्म किये

आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया

पर न प्रहलाद को वो तब रोक पाये थे, न अब रोक पायेंगे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 10, 2023

बता दें कि मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था। आज उनकी जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है। हालांकि इस याचिका पर सुनवाई के एक दिन पहले यानी गुरुवार को मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने सिसोदिया को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, जेल में बंद दूसरे आप नेता सत्येंद्र जैन की भी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। उन्हें भी जांच एजेंसी ईडी ने को पिछले साल धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया था, वो करीब 9 महीनें से जेल में बंद हैं। इस मामले में उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिल सकी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad