Advertisement

कांग्रेस ने सीएम योगी पर साधा निशाना, सूरजेवाला ने पूछा- क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप

उत्तर प्रदेश हाथरस गैंगरेप मामले के बाद से सियासी उबाल जोरो पर है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व...
कांग्रेस ने सीएम योगी पर साधा निशाना, सूरजेवाला ने पूछा- क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप

उत्तर प्रदेश हाथरस गैंगरेप मामले के बाद से सियासी उबाल जोरो पर है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पार्टी सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस की ओर बढ़ने के लिए कूच किया। लेकिन, उनके काफिले को एक बार फिर से नोएडा डीएनडी के पास रोक दिया गया।

हालांकि, यूपी प्रशासन द्वारा मंजूरी मिलने के बाद राहुल और प्रियंका समेत कुल पांच लोग रवाना हुएं। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता व नेता रणदीप सुरजेवाला ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम योगी से पूछा, क्या राहुल गांधी जी या प्रियंका गांधी जी ने कोई अपराध किया है। क्या बलात्कारियों को सजा देना पाप है। क्या अनाचारियों को जेल भेजकर कड़ी-से-कड़ी सजा की मांग करना पाप है। क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है। यदि ये पाप है तो कांग्रेस पार्टी इसे बार-बार दोहराएगी।

19 वर्षीय महिला का कथित तौर पर हाथरस गांव में 14 सितंबर को गैंगरेप किया गया था। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना ने राजनीतिक दलों और मानवाधिकार समूहों के साथ देशव्यापी आक्रोश पैदा कर दिया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad