Advertisement

मोहन भागवत पर दिग्विजय सिंह का तंज, पूछा- क्या संघ विधायकों की खरीद-फरोख्त का समर्थन करता है?

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत  तीन दिवसीय दौर पर भोपाल पहुंचे है। इस मौके पर मध्य...
मोहन भागवत पर दिग्विजय सिंह का तंज, पूछा- क्या संघ विधायकों की खरीद-फरोख्त का समर्थन करता है?

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत  तीन दिवसीय दौर पर भोपाल पहुंचे है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में संघ पर तंज कसा है।  आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और सर कार्यवाह भय्या जी जोशी आज से सात नवंबर तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे। 
 
दिग्विजय सिंह ने भागवत के भोपाल आगमन और होने वाली बैठक पर ट्विट किया है कि 'क्या भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुल कर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल चरित्र व चेहरे से परिचित कराएंगे? या संघ भी विधायकों की खरीद फरोख़्त का समर्थन करती है? भागवत जी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।'
 
दिग्विजय सिंह पहले भी कई बार संघ पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे है। कल ही में मध्य प्रदेश में उपचुनाव की वोटिंग खत्म  हुई है और उसके तुरंत बाद भागवत का प्रस्तावित दौरा शुरू हो गया है। इसी मौके को देखते हुए उन्होंने संघ प्रमुख का भोपाल में स्वागत करते हुए उन  पर सवालों की बौछार कर दी है। 
 
बीते तीन महीने में संघ प्रमुख भागवत का यह तीसरा भोपाल दौरा है। भागवत और सर कार्यवाह भय्या जी जोशी इस बार मध्य क्षेत्र की टोली के साथ भोपाल के शारदा विहार में बैठक करेंगे। इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में कोरोना काल में संघ द्वारा की गई सेवाओं की समीक्षा होगी। 
 
2021 की जनगणना को लेकर भी बनेगी रणनीति
 
आदिवासियों के बीच में भ्रम फैलाने वाली संस्थाओं से निपटने व मजदूरों को मुख्य धारा में लाने की रणनीति बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से सक्रिय कुछ संस्थाएं आदिवासियों को प्रलोभन दे कर भ्रमित कर रही है कि वह 2021की जनगणना में अपने धर्म के आगे हिंदू न दर्ज कराएं। मध्य क्षेत्र की बैठक में संघ इन संस्थाओं से निपटने की रणनीति बनाएगा ताकि ये आदिवासी 2021 की होने वाली जनगणना में अपने धर्म के आगे हिंदू ही दर्ज कराएं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad