Advertisement

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए राहुल-प्रियंका रवाना, जिले में धारा 144 लागू; मीडिया को भी अनुमति नहीं

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप मामले के बाद से राज्य में राजनीति उबाल पर है। इस बीच गुरूवार को कांग्रेस...
हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए राहुल-प्रियंका रवाना, जिले में धारा 144 लागू; मीडिया को भी अनुमति नहीं

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप मामले के बाद से राज्य में राजनीति उबाल पर है। इस बीच गुरूवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं। लेकिन, हाथरस जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिले के बॉर्डर को सील कर दिया गया है। पांच से अधिक लोग एक जगह इकठ्ठा होने पर रोक है। 

जिलाधिकारी पी लक्षकार ने ये बातें गुरूवार सुबह कहा थ। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के जिले में पहुंचने की जानकारी से इनकार किया था। पी लक्षकार ने कहा था कि उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि जिले में मीडिया के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

19 वर्षीय दलित लड़की के साथ बीते 14 सितंबर को हाथरस में चार उच्च-जाति के लोगों द्वारा कथित रूप से बलात्कार किया गया था। जिसके बाद मंगलवार की अहले सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक ललन कुमार ने लखनऊ में कहा कि दोनों नेताओं को लाने के लिए गाजियाबाद में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं।

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला था।उन्होंने कहा था कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है, उसे मारा गया है। उन्होंने कहा कि क्या इस देश में बेटी होना गुनाह है? 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के करोड़ों लोग गुस्से में हैं। यह घटना देश के लिए एक कलंक की तरह है। उन्होंने कहा था कि एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन ने यूपी की निर्भया को मारा है। जब ज़िंदा थी तो उसकी सुनवाई नहीं हुई उसकी रक्षा नहीं हुई। उसकी मृत्यु के बाद उसे अपने घर की मिट्टी और हल्दी भी नसीब नहीं होने दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad