Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 10 और उम्मीदवारों की लिस्ट, मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने तीन राज्यों के 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें दिल्ली की 3, पंजाब की 6 और यूपी की एक...
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 10 और उम्मीदवारों की लिस्ट, मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने तीन राज्यों के 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें दिल्ली की 3, पंजाब की 6 और यूपी की एक लोकसभा सीट है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है जो बीजेपी के प्रत्याशी मनोज तिवारी को चुनौती देंगे।

जेपी अग्रवाल चांदनी चौक से चुनाव लड़ेंगे (चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल के  खिलाफ), उदित राज उत्तर-पश्चिम दिल्ली से (योगेंद्र चंदोलिया) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने पंजाब के पटियाला से धर्मवीर गांधी, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, अमृतसर से गुरजीत औजला, जालंधर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमन सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

बिहार के बेगुसराय के 37 वर्षीय कन्हैया कुमार इस बार दूसरी बार उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2019 के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की टिकट पर बेगुसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। तब उन्हें 4 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए और 2023 में उन्हें कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया। पिछले चुनाव में उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad