Advertisement

कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, झारखंड के गोड्डा सीट से अब निशिकांत दुबे के खिलाफ प्रदीप यादव को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की।...
कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, झारखंड के गोड्डा सीट से अब निशिकांत दुबे के खिलाफ प्रदीप यादव को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, रांची से यशस्विनी सहाय को प्रत्याशी बनाया है। प्रदीप यादव पिछली लोकसभा चुनाव में जेवीएम की टिकट से गोड्डा से चुनाव लड़े थे। बाद में जेवीएम का भाजपा में विलय हो गया। तब प्रदीप ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

कांग्रेस ने नई लिस्ट में आंध्र प्रदेश के 9 और झारखंड के 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से पेदादा परमेशवर राव, विजयनगरम से बोब्बिली श्रीनु, अमलापुरम (एससी) से जंगा गौथम, मछलीपट्टन से गोलू कृष्णा, विजयवाड़ा से वल्लुरु भार्गव, ओंगोल सीट से एडा सुधाकर रेड्डी, नांदयाल से जंगीति लक्ष्मी नरसिम्हा यादव, अनंतपुर से मल्लिकार्जुन वज्जला, हिन्दुपुर से समद शाहीन को उम्मीदवार बनाया है।

इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की छह लोकसभा सीटों और 12 विधानसभा सीटों के लिए सूची जारी की थी। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की कुल 42 और झारखंड में कुल 14 सीटें हैं। देश की 543 लोकसभा सीटों में से पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हो चुका है। सात चरणों में होने वाले मतदान के नतीजे 4 जून को आएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad