Advertisement

कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी सहित 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की

भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी राज्यसभा के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 नामों...
कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी सहित 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की

भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी राज्यसभा के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 नामों को शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल से अभिषेक मनु सिंघवी को, तेलंगाना से पीबी नाइक और झारखंड से धीरज प्रसाद साहू को राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि गुजरात से नारनभाई रतवा और मशहूर वकील डॉ अमी यजनिक को राज्यसभा भेजने की घोषणा की है। वहीं एल हनुमनथैया, सैय्यद नसीर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर को कर्नाटक, राजमानी पटेल को मध्य प्रदेश, कुमार केतकर को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया गया  है।

इससे पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए अपने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश से जीवीएल नरसिम्हा राव, अशोक वाजपेयी, विजय पाल सिंह तोमर, सकल दीप राजभर, कांता कर्दम, डॉ. अनिल जैन और हरनाथ सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि राजस्थान से किरोड़ी लाल मीणा को राज्यसभा भेजने की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र से नारायण राणे, सरोज पांडेय को छत्तीसगढ़ और अनिल बलूनी को उत्तराखंड से राज्यसभा का टिकट मिला है। इसके साथ ही 18 नामों की लिस्ट में राजस्थान से मदन लाल सैनी, महाराष्ट्र से वी मुरलीधरन, हरियाणा से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स, मध्य प्रदेश से अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी, कर्नाटक से राजीव चंद्रशेखर, झारखंड से समीर उरांव उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि राज्यसभा के 58 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 23 मार्च को किया जाएगा। नामांकन की अंतिम तारीख 12 मार्च है। जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad