Advertisement

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे को टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में...
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे को टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। जबलपुर से विवेक तन्खा को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से होगा। 

इसके अलावा सीधी से अजय सिंह राहुल, सागर से प्रभु सिंह, खंडवा से अरुण यादव, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, सतना से राजाराम त्रिपाठी, देवास से प्रहलाद टिपानिया, रीवा से सिद्धार्थ नाथ तिवारी, मंडला से कमल मरावी, उज्जैन से बाबूलाल मालवीय, खरगोन से डॉ गोविंद मुजालदे को उम्मीदवार बनाया है।

आठ सीटों पर ऐलान होना बाकी

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीट में कांग्रेस 21 पर नामों का ऐलान कर चुकी है। अब आठ सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, विदिशा, राजगढ़, धार, इंदौर पर नामों का ऐलान बाकी है।

 

गांधीनगर से सीजे चावड़ा को बनाया है उम्मीदवार

इससे पहले पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में गुजरात के बनासकांठा से पार्थीभाई भाटोल को टिकट दिया है तो साबरकांठा से राजेंद्र ठाकोर को उम्मीदवार बनाया है। अमरेली से परेश धनानी, भावनगर से मनहर पटेल, खेड़ा से बिमल शाह और सूरत से अशोक अधेवदा को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने गुजरात की हाई प्रोफाइल सीट गांधीनगर से डॉक्टर सी जे चावडा को टिकट दिया है। गुजरात की गांधीनगर सीट से पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते थे लेकिन इस बार भाजपा ने उनके जगह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को टिकट दिया है। वर्तमान में शाह गुजरात से राज्यसभा सांसद है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad