Advertisement

'दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश, ये...', 'आप' की मंत्री आतिशी का केंद्र पर बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में मंत्री आतिशी का दावा है कि मोदी सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू...
'दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश, ये...', 'आप' की मंत्री आतिशी का केंद्र पर बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में मंत्री आतिशी का दावा है कि मोदी सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके विश्वसनीय सूत्रों ने यह बताया है कि दिल्ली में चुनी गई सरकार के खिलाफ साजिश हो रही है। दिल्ली सरकार के अफसर मींटिग मे नहीं आ रहे। मंत्री आतिशी ने कहा कि यह दिल्ली की जनता के खिलाफ धोखा होगा।

आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये यह कहा है कि 20 साल पहले के केस में विभव कुमार पर कार्रवाई हुई। दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग नहीं हो रही है। अरविंद केजरीवाल को झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने बिना किसी प्रमाण के सीएम को अरेस्ट किया है, क्योंकि बीजेपी को यह पता है कि वह कितना भी जोर लगा ले, अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है... आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है... दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है... दिल्ली में कई विभाग खाली हैं... एलजी  साहब पिछले एक हफ्ते से एमएचए  को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिख रहे हैं... एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया... ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है..."।

आतिशी ने कहा, "...भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकता... दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग ‘आप’ को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद ‘आप’ को ही वोट देते हैं... ये(भाजपा) दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।"

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक फर्जी केस में बिना किसी सबूत के हुई है... ये दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की एक साजिश है... जो अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि वे दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देंगे, इसे रोकने की साजिश राजनीतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा की जा रही है..."।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad