Advertisement

अजरबैजान से झारखंड लाया गया खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह, आज कोर्ट में पेशी

गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) शनिवार सुबह...
अजरबैजान से झारखंड लाया गया खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह, आज कोर्ट में पेशी

गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) शनिवार सुबह रांची वापस ले आया।

उन्होंने बताया कि झारखंड एटीएस के एसपी ऋषव कुमार झा के नेतृत्व में टीम ने दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सिंह उर्फ सुनील मीणा को वापस लाने के लिए अजरबैजान का दौरा किया।

रांची हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद झा ने कहा, "झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला सफल प्रत्यर्पण है। हमें उम्मीद है कि विदेश में मौजूद बाकी अपराधियों को भी प्रत्यर्पण या निर्वासन के जरिए जल्द ही वापस लाया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसका श्रेय हमारे डीजीपी, मुख्यमंत्री तथा राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग को जाता है।"

एसपी ने बताया कि सिंह झारखंड, राजस्थान और पंजाब सहित अन्य राज्यों में दर्ज 50 से अधिक मामलों में वांछित है।

पुलिस के अनुसार, वह कुख्यात अमन साहू गिरोह का प्रमुख सदस्य है और राजस्थान स्थित अन्य गैंगस्टरों के साथ संपर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

झा ने कहा, "वह अमन साहू और अन्य गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ है। हम आगे की जानकारी के लिए उससे पूछताछ करेंगे।"

उन्होंने कहा कि सिंह को रामगढ़ की अदालत में पेश किया जाएगा और वे उसकी पुलिस रिमांड की मांग करेंगे।

पिछले वर्ष अक्टूबर में उन्हें अजरबैजान के दातु में गिरफ्तार किया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad