Advertisement

कांग्रेस में बढ़ा अशोक गहलोत का कद, महासचिव बनाए गए

कांग्रेस में अशोक गहलोत का कद बढ़ा गया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उन्हें अखिल भारतीय...
कांग्रेस में बढ़ा अशोक गहलोत का कद, महासचिव बनाए गए

कांग्रेस में अशोक गहलोत का कद बढ़ा गया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में संगठन और प्रशिक्षण का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। गहलोत को जनार्दन द्विवेदी के स्थान पर नियुक्त किया गया है।


गहलोत इससे पहले गुजरात के प्रभारी महासचिव थे। यहां के प्रभारी रहते हुए उन्होंने हाल में हुए चुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि कांग्रेस यहां सत्ता में तो नहीं आ पाई पर इसकी सीटों में काफी इजाफा हुआ था। गहलोत को संगठन का आदमी माना जाता है और जमीनी स्तर तक के कार्यकर्ताओं से उनका सीधा संबंध है।

यह जानकारी द्विवेदी के एक बयान जारी कर दी। इस बयान में पार्टी अध्यक्ष की ओर से कहा गया है कि पार्टी महासचिव के रूप में द्विवेदी के कार्यों और योगदान की सराहना करती है। द्विवेदी कई दशक से यह पद संभाल रहे थे।

इससे पहले राहुल गांधी ने गुजरात और ओडिशा के प्रभारियों के अलावा सेवादल के प्रमुख को बदल दिया। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि युवा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को महासचिव बीके हरिप्रसाद की जगह ओडिशा का नया प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी ने प्रभारी महासचिव के रूप में हरिप्रसाद के कार्यों की सराहना की और कहा कि उन्होंने राज्य में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हरिप्रसाद ने ओडिशा में स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पिछले दिनों इस्तीफा देने की पेशकश की थी। 
लोकसभा सदस्य राजीव सातव को गुजरात का नया प्रभारी बनाया गया है। सातव महाराष्ट्र के हिंगोली से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य हैं।

पार्टी ने गुजरात प्रदेश के महासचिव लालजी देसाई को सेवादल का नया प्रमुख नियुक्त किया है। देसाई जमीन और किसान आंदोलन से जुड़े रहे हैं और चार साल पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। देसाई को महेंद्र जोशी की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पार्टी ने सेवादल प्रमुख के रूप में जोशी के कार्यकाल की सराहना की है।

जोशी दिसंबर 2007 में सेवा दल के प्रमुख बनाए गए थे। इससे पहले वह सात साल तक मध्य प्रदेश सेवा दल के प्रमुख रहे थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad