Advertisement

सरकार किसानों को '56 इंच सीना' दिखाती है पर चीन के सामने यह 0.56 इंच हो जाता है: संजय सिंह

भारत चीन सीमा विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। 7 दिसंबर को शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से...
सरकार किसानों को '56 इंच सीना' दिखाती है पर चीन के सामने यह 0.56 इंच हो जाता है: संजय सिंह

भारत चीन सीमा विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। 7 दिसंबर को शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष भारत-चीन सीमा तनाव और चीनी अतिक्रमण पर चर्चा की मांग कर रहा है। वहीं, आप नेता संजय सिंह ने संसद में चीन के साथ सीमा तनाव पर चर्चा को लेकर कटाक्ष किया कि आखिर सरकार क्यों इस विषय पर चर्चा नहीं करती है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल किसानों को अपना ''56 इंच का सीना'' दिखाता है लेकिन चीन के सामने ''0.56 इंच का सीना'' बन जाता है।

आगे संजय सिंह ने संवाददाताओं ने कहा "सरकार एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर तनाव के मुद्दे पर इस देश के लोगों और संसद के प्रति जवाबदेह है। यह वही सरकार है जो प्रदर्शनकारी किसानों के सामने अपनी 56 इंच की छाती का दावा करती है लेकिन यह चीन के सामने वह 0.56 इंच हो जाती है।" 

उन्होंने सरकार से पूछा कि चीन हमारी सीमा में प्रवेश कर रहा है लेकिन चीन से आयात बढ़ रहा है। सरकार ऐसा क्यों कर रही है? हमारे सैनिकों ने सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।  फिर सरकार भी चीन के साथ व्यापार को बढ़ावा क्यों दे रही है?"

बुधवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस, भाकपा, माकपा, राजद, जदयू, शिवसेना, द्रमुक और राकांपा समेत 12 विपक्षी दलों ने भारत-चीन मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

हालंकि आम आदमी पार्टी , कांग्रेस और जनता दल (यूनाइटेड) सहित कई अन्य विपक्षी दलों ने सीमा पर तनाव को लेकर सरकार से सवाल किए। विपक्षी दलों ने अरुणाचल प्रदेश में नवीनतम चीनी आक्रमण पर चर्चा की मांग करते हुए संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad