Advertisement

हिमाचल प्रदेश चुनाव में भाजपा की ओर से ये दिग्गज होंगे स्टार प्रचारक, पार्टी ने जारी की लिस्ट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी  ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी...
हिमाचल प्रदेश चुनाव में भाजपा की ओर से ये दिग्गज होंगे स्टार प्रचारक, पार्टी ने जारी की लिस्ट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी  ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी इस लिस्ट में कुल 40 नेताओं को स्थान मिला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर पर है जबकि दूसरे नंबर पर अमित शाह हैं। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, जगत प्रकाश नड्डा, स्मृति ईरानी, मनोहर लाल खट्टर, योगी आदित्य नाथ, निर्मल सिंह, जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह, अनुराग ठाकुर, राम स्वरूप शर्मा, संबित पात्रा और राम सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है।

गौरतलब है कि सूबे में 9 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने सभी 68 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad