राज्य में 11 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होने हैं। मौर्य ने कहा कि राम मंदिर आस्था का सवाल है। दो महीने में इसका निर्माण होने नहीं जा रहा है। मंदिर का निर्माण चुनावों के बाद किया जाएगा। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री न तो पिछड़ा वर्ग के साथ हैं और न ही दलितों के साथ। मौर्य ने कहा कि वह सिर्फ विश्वासघात करते हैं।
उप्र में भाजपा को बहुमत मिला तो बनेगा भव्य राम मंदिर: मौर्य
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि अगर राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement