Advertisement

लोकसभा चुनाव: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन तय, 10 सीटों पर माने देवगौड़ा

लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीट बंटवारे की बात लगभग तय हो गई है हालांकि...
लोकसभा चुनाव: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन तय, 10 सीटों पर माने देवगौड़ा

लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीट बंटवारे की बात लगभग तय हो गई है हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जेडीएस के प्रमुख एचडी देवगौड़ा के घर जाकर सीट बंटवारे पर मंथन किया। एचडी देवगौड़ा दस सीटों पर मान गए हैं। देवगौड़ा ने कहा कि कुल 28 सीट हैं। मैं 10 सीटों पर राजी हूं। अंतिम निर्णय केसी वेणुगोपाल और दानिश अली से राहुल गांधी की बातचीत के बाद होगा।

कर्नाटक की कुल 28 लोकसभा सीटों में से जेडीएस 12 सीटें मांग रही थी लेकिन कांग्रेस महज 8 सीटें देना चाहती है। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे का मामला अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है। हालांकि, कांग्रेस-जेडीएस दोनों पार्टियां मिलकर कर्नाटक में सरकार चला रहे हैं।

राहुल गांधी की मुलाकात

कांग्रेस-जेडीएस के नेताओं का दावा है कि दोनों पार्टियां मिल कर चुनाव लड़ती है, तो कम से कम 20 सीटें जीत सकते हैं। बुधवार की बैठक में देवगौड़ा और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की ओर से संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और जेडीएस की ओर से राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश अली ने भी बैठक में हिस्सा लिया है।

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार

2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के त्रिशंकु नतीजे आने के बाद जेडीएस और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया था। इसके बाद जेडीएस के नेता कुमारस्वामी ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली। बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस ने कम सीटें होने के बावजूद जेडीएस के नेता को मुख्यमंत्री बनाया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad