Advertisement

केजरीवाल के साथ जेल में 'राजनीतिक कैदी' जैसा व्यवहार, उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है: आम आदमी पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तिहाड़ जेल में "राजनीतिक कैदी" जैसा व्यवहार किया जा रहा...
केजरीवाल के साथ जेल में 'राजनीतिक कैदी' जैसा व्यवहार, उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है: आम आदमी पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तिहाड़ जेल में "राजनीतिक कैदी" जैसा व्यवहार किया जा रहा है। यह आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी सुप्रीमो का शुगर लेवल 3 जून से 7 जुलाई के बीच लगभग 34 बार गिरकर 50 तक पहुंच गया है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक "साजिश" का शिकार थे।

उन्होंने कहा, "केजरीवाल एक राजनीतिक कैदी हैं। हर कोई जानता है कि तानाशाही ने राजनीतिक कैदियों के साथ कैसा व्यवहार किया है। उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है ताकि वह अपनी आवाज न उठाएं। 30 साल से गंभीर मधुमेह से पीड़ित केजरीवाल हाइपोग्लाइसीमिया से पीड़ित हैं। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।"

उन्होंने कहा, "3 जून से 7 जुलाई के बीच न्यायिक हिरासत में रहते हुए उनका शुगर लेवल 34 बार गिरा। यह एक गंभीर मुद्दा है। वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। वह एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं। आप ने इस मामले पर अपने इंडिया गठबंधन के सहयोगियों से बात की और कहा कि वे 30 जुलाई को एक रैली आयोजित करेंगे।"

उन्होंने कहा, "यह किसी व्यक्ति या पार्टी का मामला नहीं है। यह देश की व्यवस्था का मामला है। अगर ऐसी चीजें होंगी तो कौन राजनीति में आएगा और पार्टी बनाएगा? इस मामले पर इंडिया गठबंधन के घटकों ने चर्चा की और आम सहमति बनी कि यह सिर्फ केजरीवाल का मामला नहीं है और देश को तानाशाही के खिलाफ अकेले नहीं छोड़ा जा सकता।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad