Advertisement

राजस्थान, बंगाल और बिहार में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध कहीं ज्यादा लेकिन मणिपुर पर विपक्ष की राजनीति ज्यादा: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे विपक्ष शासित...
राजस्थान, बंगाल और बिहार में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध कहीं ज्यादा लेकिन मणिपुर पर विपक्ष की राजनीति ज्यादा: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे विपक्ष शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों की सूची लंबी है लेकिन विपक्षी पार्टियां मणिपुर घटना पर राजनीति ज्यादा कर रही हैं।

हिंसा ग्रस्त राज्य मणिपुर में एक समुदाय की दो महिलाओं को परस्पर विरोधी समुदाय के कुछ लोगों के एक समूह द्वारा निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से देश में गुस्से का माहौल है। घटना चार मई की है, जिसका वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और राजस्थान, बिहार व पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ दर्ज कुछ आपराधिक मामलों का संदर्भ दिया।

 

 

ठाकुर ने आरोप लगाया, ”राजस्थान में पिछले चार वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। राजस्थान में कुल 33 हजार मामले महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित हैं।”

 

राजस्थान सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को हटाए जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के निर्देशों पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री को हटाया क्योंकि उन्होंने (गुढ़ा) राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad