Advertisement

दिल्ली में पहलवानों और पुलिस की झड़प: राहुल गांधी ने भाजपा के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' नारे को बताया "ढोंग"

जंतर मंतर पर विगत दिनों से जारी पहलवानों का प्रदर्शन अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। इसी क्रम में...
दिल्ली में पहलवानों और पुलिस की झड़प: राहुल गांधी ने भाजपा के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' नारे को बताया

जंतर मंतर पर विगत दिनों से जारी पहलवानों का प्रदर्शन अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों के साथ हुई कथित मारपीट की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" नारे को "ढोंग" की संज्ञा दी है।

दरअसल, देश के कुछ महिला व पुरुष पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसी वजह से पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। बता दें कि बृज भूषण उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भी हैं। ऐसे में विवाद राजनीति के लिहाज से भी अधिक बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हुई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पहलवानों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके बाद देश की राजधानी के 15 पुलिस जिलों के प्रमुखों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों, खासकर सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने की संभावनाओं के बीच उक्त निर्देश दिए गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि, "पुलिस को हर तरह से अलर्ट कर दिया गया है।" जानकारी के अनुसार विगत रात्रि हुई झड़प में कुछ प्रदर्शनकारियों को चोट भी आई हैं। अब राहुल गांधी ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाए हैं।

राहुल गांधी ने भाजपा के नारे "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" को ढोंग बताते हुए कहा, "देश के खिलाड़ियों से इस तरह का बर्ताव शर्मनाक है।" उन्होंने कहा कि, "भारतीय जनता पार्टी देश की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है।" कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें पहलवान पुलिस पर गलत व्यवहार का आरोप लगाते दिख रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad