Advertisement

'स्मृति ईरानी ने भी किया राष्ट्रपति पद का अपमान', अधीर रंजन ने स्पीकर से की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी बताने वाले बयान पर...
'स्मृति ईरानी ने भी किया राष्ट्रपति पद का अपमान', अधीर रंजन ने स्पीकर से की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी बताने वाले बयान पर जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष के हंगामे के बाद वो मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि वो बंगाली हैं उनके हिंदी में त्रुटि है। वो लोकसभा के स्पीकर से मिले और बयान पर खेद जताया। लेकिन सत्ता पक्ष की तरफ से वो निशाने पर बने रहे। इसके बाद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को खत लिखकर माफी मांग ली और इसके साथ ही स्मृति ईरानी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया है, वह उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में अधीर रंजन ने कहा कि ईरानी सदन में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू का नाम "चिल्ला रही थीं"। उन्होंने इस दौरान ना तो मैडम और ना ही श्रीमती शब्द का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लिखा, "मैं यह भी बताना चाहूंगा कि स्मृति ईरानी जिस तरह से सदन में माननीय राष्ट्रपति महोदया का नाम ले रही थीं, वह उचित नहीं था। माननीय राष्ट्रपति के पद के अनुरूप नहीं था। बिना माननीय राष्ट्रपति या मैडम या श्रीमती शब्द का इस्तेमाल किए बगैर वह बार-बार 'द्रौपदी मुर्मू' चिल्ला रही थीं।''

उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट रूप से माननीय राष्ट्रपति के पद का अपमान करने के समान है। इसलिए मैं मांग करता हूं कि स्मृति ईरानी जिस तरह से माननीय राष्ट्रपति को संबोधित कर रही थीं उसे सदन की कार्यवाही से बाहर किया जाए।" लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को स्पीकर ओम बिरला से सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई टिप्पणी को हटाने की अपील की है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Smriti Irani was yelling ‘Droupadi Murmu’ repeatedly without prefixing Hon’ble President or Madame or Smt before the President’s name.This amounts to degrading stature of office of Pres.I demand that the way she was addressing President may be expunged: AR Chowdhury to LS Speaker <a href="https://t.co/sFQbP92Z5Q">pic.twitter.com/sFQbP92Z5Q</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1553042465422077952?ref_src=twsrc%5Etfw">July 29, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

उन्होंने बिड़ला से यह भी अपील की कि चूंकि सोनिया गांधी का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए उनके नाम का जिक्र करने वाले पूरे प्रकरण को भी सदन की कार्यवाही से बाहर किया जा सकता है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। सोनिया गांधी को एक तरह से शारीरिक तौर पर भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। यही नहीं सत्ता पक्ष की तरफ से सदन का ऐसा माहौल बनाया गया कि उनका सदन में रहना मुश्किल हो गया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad