Advertisement

शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में मोदी सरकार, आज बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक, पीएम मोदी बोले- युवा और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण मंत्रिपरिषद

नरेंद्र मोदी ने 9 जून यानी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी...
शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में मोदी सरकार, आज बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक, पीएम मोदी बोले- युवा और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण मंत्रिपरिषद

नरेंद्र मोदी ने 9 जून यानी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके बाद 71 केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही केंद्र में एनडीए की सरकार बन चुकी है। ऐसे में नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज यानी सोमवार को शाम पांच बजे होने की संभावना है। यह जानकारी सूत्रों ने दी। यह बैठक शाम पांच बजे हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल लोगों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है।

बता दें कि राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ लेने के देश-विदेश से करीब आठ हजार लोग साक्षी बने।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में विकास को नई गति देने के लिए अनुभवी नेताओं और मंत्रियों पर भरोसा जताया है। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को बधाई दी। उन्होंने अपने केंद्रीय मंत्रिपरिषद को 'युवा और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण' बताया। इसके अलावा उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने दुनियाभर के गणमान्य अतिथियों का भी आभार जताया। इस दौरान उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की भी प्रतिबद्धता जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मंत्रियों की इस टीम में युवा जोश और अनुभव का अद्भुत संगम है। हम सभी देशवासियों का जीवन बेहतर बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्होंने आगे लिखा, मैं शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने दुनियाभर के गणमान्य अतिथियों का भी हृदय से आभारी हूं। विश्व बंधु के रूप में भारत सदैव अपने निकट साझेदारों के साथ मिलकर मानवता के हित में काम करता रहेगा।

एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मंत्रियों की इस टीम में युवा जोश और अनुभव का अद्भुत संगम है। हम सभी देशवासियों का जीवन बेहतर बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे। pic.twitter.com/vLcufkcOf1
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2024

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आज शाम हुए समारोह में मैंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मैं और मंत्रिपरिषद के मेरे सहयोगी, 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। pic.twitter.com/TKNNomHf0r
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2024

पीएम मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री ने ली शपथ

1. राजनाथ सिंह 2. अमित शाह 3. नितिन रमेश गडकरी 4. निर्मला सीतारमण 5. डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर 6. जगत प्रकाश नड्डा 7. शिवराज सिंह चौहान 8. मनोहर लाल (खट्टर) 9. एचडी कुमार स्वामी 10. पीयूष वेदप्रकाश गोयल 11. धर्मेन्द्र प्रधान 12. जीतनराम मांझी 13. राजीव रंजन सिंह ललन सिंह 14. सर्वानंद सोनोवाल 15. डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक 16. के.राममोहन नायडू 17. प्रह्लाद जोशी 18. जुएल उरांव 19. गिरिराज सिंह 20. अश्वनी वैष्णव 21. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया 22. भूपेंद्र यादव 23. गजेंद्र सिंह शेखावत 24. अन्नपूर्णा देवी 25. किरन रिजिजू 26. हरदीप सिंह पुरी 27. डॉ. मनसुख मांडविया 28. गंगापुरम किशन रेड्डी 29. चिराग पासवान 30. सीआर पाटिल।

5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने ली शपथ

राव इंद्रजीत सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह,  अर्जुन राम मेघवाल,  प्रताप राव गनपत राव जाधव और जयंत चौधरी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।

36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली

जितिन प्रसाद, श्रीपद नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वो सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे,  कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर,  सुरेश गोपी, एल मुरुगम , अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत बिट्टू, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण निषाद, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा,  निमूबेन बांभनिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गरिटा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad