आम आदमी पार्टी(आप) सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर चारों तरफ से हमला बोला है। उन्होंने बताया कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस दो प्रमुख मुद्दों पर है। पहला तीन बार के निर्वाचित अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जेल में जो बर्ताव किया गया और दूसरा प्रधानमंत्री के इंटरव्यू पर। संजय सिंह ने कहा, अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादी जैसा सुलूक किया जा रहा है। उनके परिवार के साथ मुलाकात में शीशे की दीवार खड़ी करके करवाते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात शीशे की दीवार से करवातें है।
ये दिखाता है कि प्रधानमंत्री जी के मन में अरविंद केजरीवाल के लिए दुर्भावना है। 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी, अरविंद केजरीवाल का मनोबल तोड़ने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं को अपमानित किया जा रहा है। लेकिन मोदी जी ये अरविंद केजरीवाल है। आईआरएस की नौकरी छोड़कर आया है।
इस बीच संजय सिंह ने देश के बेटे अरविंद केजरीवाल का जेल से देश की जनता को संदेश भी बताया। उन्होंने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल हूं, आतंकवादी नहीं। आपको शर्म नहीं आती प्रधानमंत्री जी, अपनी दुर्भावना में आप इतनी नफरत में है कि शीशे की दीवार खड़ी कर दी। जितना मर्जी जोर लगा लो, मैं टूटने वाला नहीं। देश का बेटा, जनता का सेवक बनकर सेवा करता रहूंगा।
तिहाड़ जेल से आया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़कर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भावुक हो गए। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल का संदेश सुनाया और भाजपा व मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
देश के बेटे अरविंद केजरीवाल का जेल से देश की जनता को संदेश -
*मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं।*
-@SanjayAzadSln pic.twitter.com/bsSXAMCNnL
— AAP (@AamAadmiParty) April 16, 2024
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में केजरीवाल के खिलाफ नफरत और दुर्भावना भरी है। इसलिए वे अपने देश के, राजधानी के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं। 24 घंटे सीसीटीवी में रखते हैं, प्रताड़ित करते हैं। केजरीवाल और उनको उनके परिवार को अपमानित किया जा रहा है। उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश हो रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल दूसरी मिट्टी के इंसान हैं। जितना तोड़ोगे, उतना उठेंगे।
संजय सिंह ने कहा कि भगवंत मान कल तिहाड़ जेल में केजीरवाल से मिलकर भावुक हो गए। जो कुछ केजरीवाल के साथ जेल में हो रहा है, आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगा। पार्टी इसकी भर्त्सना करती है, लेकिन केजरीवाल टूटेगा नहीं, दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहेंगे। तिहाड़ जेल में एक कुख्यात अपराधी है और उसका परिवार उससे मिलने आता है। मैं बहुत कुछ जनता हूं, कौन-कौन जेल के ऑफिस में आता है। कुख्यात अपराधी की मुलाकात जेल बैरक में उसके परिवार और वकील से होती है। मैं सब कुछ जानता हूं, इसलिए मेरा मुंह न खुलवाएं तो बेहतर होगा।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल जो इंटरव्यू दिया, उसने देश को निराश किया। उन्होंने इंटरव्यू विस्तार से दिया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि उन्होंने आजादी के बाद हुए सबसे बड़े घोटाले को इलेक्ट्रोल बॉन्ड को खुलेआम डिफेंड किया। बॉन्ड को असंवैधानिक किसने कहा था?
सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच ने कहा कि यह असंवैधानिक हैं और प्रधानमंत्री उसे डिफेंड कर रहे हैं। उनको सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा खुलेआम भ्रष्टाचार करती है। देश के सामने भाजपा का सच सामने आया है। देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी भाजपा है। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ प्रधानमंत्री बोल रहे हैं। कैमरे के सामने झूठ बोल रहे हैं। इनकी पार्टी का नाम ही, भारतीय झूठा पार्टी।
 
                                                 
                             
                                                 
                                                 
                                                 
			 
                     
                    