Advertisement

अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी का लोकसभा में संबोधन, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया यह बयान

संसद के मॉनसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दूसरे दिन विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी ने शुरुआत...
अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी का लोकसभा में संबोधन, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया यह बयान

संसद के मॉनसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दूसरे दिन विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी ने शुरुआत की। एक तरफ जहां संसद सदस्यता बहाल होने के बाद विपक्ष राहुल के भाषण का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। वहीं, इसपर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना था कि यह कोई बड़ी बात नहीं है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद में जाते समय पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। जब उनसे राहुल गांधी के संबोधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "इसमें कौन सी बड़ी बात है? जिसे भी अपनी पार्टी से मौका मिले वह बोल सकता है।"

#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi says, "What is the big deal? Whoever gets a chance from their party can speak..." https://t.co/BbySdUlcSr pic.twitter.com/NwWCG08qoy
— ANI (@ANI) August 9, 2023

इससे पहले बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बात की पुष्टि की थी कि राहुल गांधी संसद में जारी बहस में हिस्सा लेंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, "राहुल गांधी आज संसद में बोलेंगे। वह 12 बजे हमारी तरफ से शुरुआत करेंगे।"

#WATCH | Leader of Congress in the Lok Sabha, Adhir Ranjan Chowdhury says, "Rahul Gandhi will speak today. He will begin from our side at 12 noon."

(Video posted again due to lip-sync issue in the earlier video)

#NoConfidenceMotion pic.twitter.com/KQadaxM5dB
— ANI (@ANI) August 9, 2023

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद दो दिन पहले ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल की गई। माना जा रहा था कि मंगलवार को विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी का संबोधन ही शुरुआती संबोधन होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विपक्ष की तरफ से सांसद गौरव गोगोई ने बहस की शुरुआत की।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की और तीन सवाल खड़े किए, "प्रधानमंत्री ने संसद में न बोलने का मौन व्रत ले लिया है। इसलिए उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए हमें अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा। हमारे पास उनके लिए तीन सवाल हैं: 1) वे आज तक मणिपुर क्यों नहीं गए? 2) आख़िरकार मणिपुर पर बोलने में लगभग 80 दिन क्यों लग गए और जब वे बोले तो सिर्फ़ 30 सेकंड के लिए? 3) प्रधानमंत्री ने अब तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया?"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad