Advertisement

राहुल गांधी के चीन से युद्ध वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- 'यह नेहरू का भारत नहीं है..'

भारत-चीन सीमा विवाद पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया कि केंद्र सरकार चीन मुद्दे...
राहुल गांधी के चीन से युद्ध वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- 'यह नेहरू का भारत नहीं है..'

भारत-चीन सीमा विवाद पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया कि केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रह है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये भारत उनके परदादा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नहीं है। जिन्होंने चीन को भारतीय जमीन हड़पने की अनुमति दी थी।

दरअसल, भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया, साथ ही उनके परदादा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर कटाक्ष किया। बीजेपी प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह उनके परदादा नेहरू का भारत नहीं है, जो सोते समय चीन से 37,242 वर्ग किमी हार गए। राहुल गांधी ने दावा किया है कि भारत चीन से युद्ध के खतरे की अनदेखी कर रहा है।

राठौड़ ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने देश में भ्रम फैलाने और भारतीय सैनिकों का मनोबल गिराने के लिए भारतीय सुरक्षा को लेकर बयान दिया है। यह उनके परदादा नेहरू का भारत नहीं है, जिन्होंने सोते हुए चीन से 37,242 वर्ग किमी जमीन खो दिया था। खुद को रीलांच करने के लिए राहुल गांधी को देश सुरक्षा पर गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए।

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसा लिया, यह एक प्रकार का भ्रष्टाचार है। पं. नेहरू और कांग्रेस के शासनकाल में हमारी जमीन किस तरह चीन के पास गई, यह सभी जानते हैं।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रह है। तवांग मुद्दे को छिपाने की कोशिश की जा रही है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन ने युद्ध की तैयारी की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad