Advertisement

यह क्या बोल गए मोदी के मंत्री, बोले अधिकारियों को बांस से मारो

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंनेे भरे मंच...
यह क्या बोल गए मोदी के मंत्री, बोले अधिकारियों को बांस से मारो

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंनेे भरे मंच से अधिकारियों को मारने पीटने की बात कह दी है। शनिवार को बीजेपी के नेता अपने संसदीय क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी नहीं सुनते हैं तो उन्हें बांस से मारो। हम किसी अधिकारी के नाजायज नंगा नृत्य को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।गिरिराज सिंह शनिवार को सिहमा गांव में आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, 'सांसद, एमएलए, डीएम, एसपी, डीडीसी, ये आपके अधीन हैं। आप अपनी अच्छी बात लेकर के जाएं। यहां एक मित्र ने लिख कर दिया कि सीओ गड़बड़ कर रहे हैं। मैंने एसडीओ को दिया कि देखिए। आप जाएं। ये बात गिरिराज को कहने की आवश्यकता नहीं है। ये आपका हक है। आपके अधिकार का हनन होगा तो गिरिराज आपके साथ खड़ा रहेगा क्योंकि आपने मुझे सांसद बनाया है। आपने किसी को एमएलए और किसी को जिला परिषद बनाया है। आपके बल पर कोई मुखिया है। आप मुखिया, विधायक या सांसद के बल पर नहीं हैं। नहीं सुनते हैं तो बांस से मारो। अधिकारी नहीं सुन रहे हैं... यह मैं सुनना नहीं चाहता। ना हम नाजायज करेंगे और ना नाजायज बर्दाश्त करेंगे। ना हम किसी अधिकारी को नाजायज काम करने के लिए कहते हैं और ना हम किसी अधिकारी के नाजायज नंगा नृत्य को बर्दाश्त कर सकते हैं।'


इसके अलावा गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जो आपलोगों का भरोसा तथा विश्वास है उसे कभी टूटने नहीं देंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad