Advertisement

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी, दोबारा सत्ता में आना बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि लोगों ने महाराष्ट्र,...
महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी, दोबारा सत्ता में आना बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि लोगों ने महाराष्ट्र, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में विश्वास को दोहराया है। सामान्य ट्रेंड पांच साल बाद सरकार बदलने का रहा है। मौजूदा वातावरण में पांच साल काम करके दोबारा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करके आना बहुत बड़ी बात है।

पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने पार्टी के प्रति जो विश्वास जताया है। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। दिवाली से पहले जनता ने आशीर्वाद दिया। दोनों राज्यों के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ता ने भी जनता का विश्वास जीतने में अथाह प्रयास किया, लोगों के आशीर्वाद प्राप्त किए, उनका भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

'समझौते में टर्म-कंडीशन पर लड़ना पड़ा था'

उन्होंने कहा कि जो लोग हरियाणा की राजनीति जानते हैं उनको पता है कि किसी भी दल के साथ हमें समझौता अगर करना होता था तो ज्यादातर उन दलों की टर्म एंड कंडीशन पर कभी 5 तो कभी 10 सीटों पर और वो भी जो वो कहें उन सीटों पर लड़ना पड़ता था। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा अपने आप में एक अभूतपूर्व विजय है क्योंकि इन दिनों एक सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करके दोबारा जीतने की घटनाएं बहुत कम होती है और ऐसे वातावरण में दोबारा सबसे बड़े दल के रूप में विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करके आना बहुत बड़ी बात है।

'फिर से सत्ता सौंपने पर बढ़ती है जिम्मेदारी'

पीएम  ने कहा कि महाराष्ट्र देश की आर्थिक राजधानी है। यहां पिछले 50 वर्ष में एक भी मुख्यमंत्री लगातार पूरे 5 वर्ष तक सेवा नहीं कर पाया। 5 वर्ष तक मुख्यमंत्री के रूप में लगातार कार्य करने का काम 50 वर्ष बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया। उन्होंने कहा कि फिर से सत्ता सौंपने पर जिम्मेदारियां बढ़ती हैं। दोनों राज्यों में पार्टी  फिर से ज्यादा मेहनत करेगी और लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता का धन्यवाद दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad