Advertisement

कांग्रेस ऑफिस के सामने से हटे रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर, आज ईडी के सामने होंगे पेश

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गुरुवार को प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव पद का कार्यभार संभालने जा...
कांग्रेस ऑफिस के सामने से हटे रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर, आज ईडी के सामने होंगे पेश

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गुरुवार को प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव पद का कार्यभार संभालने जा रही हैं। लेकिन उससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर और लुटियन जोन इलाके में जगह-जगह प्रियंका गांधी के पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टर में प्रियंका के साथ राहुल गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा भी नजर आ रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ऑफिस के सामने लगे पोस्टर हटा लिए गए हैं।

कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा का आरोप है कि इन पोस्टरों को NDMC के द्वारा हटवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रातभर मेहनत करके उन्होंने ये पोस्टर लगाए लेकिन भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर NDMC ने ये पोस्टर हटवा दिए हैं। गौरतलब है कि आज ही रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश होना है। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

लगाए गए दो अपराधियों को पोस्टर: भाजपा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘कांग्रेस ऑफिस के सामने दो अपराधियों के पोस्टर लगाए गए। दोनों जमानत पर बाहर हैं। अपराधी नंबर एक राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में और अपराधी नंबर 2 रॉबर्ट वाड्रा, जिन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज ईडी के सामने पेश होना है।‘

'रॉबर्ट वाड्रा पर भाजपा की बात प्रमाणित नहीं'

वहीं कांग्रेस नेता संजय सिंह ने कहा, ये दुर्भाग्य है मोदी जी का कि उनकी पत्नी है और उनके साथ वो पोस्टर नहीं लगाते। रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका के पति हैं। भगवान करे वो साथ रहें। उनका नाम जो तमाम चीजों में घसीटा जा रहा है, आज तक भाजपा की एक बात भी प्रमाणित नहीं हुई।

गुरुवार को कार्यभार संभालेंगी प्रियंका

इन पोस्टर में लिखा है कि 'कट्टर सोच नहीं युवा जोश' और 'जन-जन की यही पुकार राहुल-प्रियंका अबकी बार।' मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बैठक होनी थी, जिसमें मिशन 2019 पर रणनीतिक चर्चा होनी था। इस बैठक में पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी झुग्गी में जाकर दिव्यांगों से मिली थीं और पीछे के रास्ते से बैठक में पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रियंका गांधी दिल्ली स्थिति अपने दफ्तर का कार्यभार संभालेंगी। मंगलवार को ही कांग्रेस दफ्तर में प्रियंका गांधी को राहुल गांधी के बगल का कमरा मिला है। इसमें प्रियंका गांधी की नेमप्लेट लगाई गई है और मंगलवार रात दिल्ली में जगह-जगह ये पोस्टर लगाए गए।

प्रियंका को मिला पूर्वी यूपी का प्रभार

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर विपक्षी पार्टियां पहले से ही कांग्रेस पर हमलावर हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी यूपी के प्रभारी की कमान सौंपी है। उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बुधवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन से बाहर होने के बाद कांग्रेस ने प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारा है। राहुल गांधी के इस कदम को बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad