Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, जानें क्या था एजेंडा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने शासन के मुद्दों पर...
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, जानें क्या था एजेंडा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने शासन के मुद्दों पर लगातार दूसरे दिन रविवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में जारी विभिन्न विकास योजनाओं पर प्रस्तुतियां दीं।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जे पी नड्डा ने बैठक में हिस्सा लिया। नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। ‘मुख्यमंत्री परिषद’ की दो दिवसीय बैठक शनिवार को शुरू हुई थी।

 

इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों औप उप-मुख्यमंत्रियों ने लिया हिस्सा

 

इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन कुमार यादव, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए। इसके अलावा  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई पैटन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बी इस बैठक में शामिल हुईं।

 

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद भाजपा द्वारा आयोजित यह पहली इतनी बड़ी बैठक है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्य सरकारों द्वारा चलाए गए परियोजनाओं पर चर्चा की गई। राज्यों ने योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रस्तुतियां भी दी। इस दौरान पीएम मोदी ने सरकार चलाने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। लोकसभा चुनाव 2024 पर भी चर्चा की गई।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad