Advertisement

79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में जश्न, खड़गे से लेकर नड्डा तक कई नेताओं ने फहराया तिरंगा

देश आज आज़ादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों...
79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में जश्न, खड़गे से लेकर नड्डा तक कई नेताओं ने फहराया तिरंगा

देश आज आज़ादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए सभी को एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया और आजादी के आंदोलन में वीरगति पाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सोशल मीडिया से लेकर जनसभाओं तक, नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की उपलब्धियों का उल्लेख किया और आने वाले वर्षों में भारत को और मज़बूत व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया। राजधानी दिल्ली सहित देशभर में स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उनके साथ मौजूद हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे।

• दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, "पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। जब दुनिया में अस्थिरता है और आर्थिक कठिनाई है, तो एक मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ-साथ, भारत एक अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।"

• दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेता भी समारोह में शामिल हुए। 

• लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने कहा, "देश की स्वतंत्रता महात्मा गांधी और महान क्रांतिकारियों के संघर्ष की देन है जिन्होंने सारे देश को जोड़कर हमें मुक्त कराया था। यह समारोह हम सभी को हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति हमारे संकल्पों का एहसास प्रदान करता है।"

• देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, "मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देता हूं। आज हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। हम सभी भारतवासी प्रतिज्ञा करते हैं कि हम उनके संकल्प को लेकर आगे बढ़ेंगे।"

• दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। 

• जोधपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

• रोहतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

• पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, "15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। आज के दिन हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके उच्च आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।"

• बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मानेकशॉ परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

• गुवाहाटी, असम: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया।

• मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

• कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया।

• तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पर सेंट्रल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

• अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया।

• भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

• हैदराबाद, तेलंगाना: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

• श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

• दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

• दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर तिरंगा फहराया। 

• केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। मंत्री महोदय ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

• केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, "आज 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। वर्षों के संघर्ष के बाद, लाखों बलिदानों के बाद, 15 अगस्त 1947 को देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। देश ने अभी तक केवल विकास ही किया है। आने वाले समय में भी देश अब तक के विकास से दोगुना और यहाँ तक कि चार गुना भी विकास करने वाला है। 2047 में जब देश स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा, तब हम विकसित भारत के अपने संकल्प को पूरा कर पाएंगे।"

• रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

• केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। हम उन सभी के समक्ष नतमस्तक हैं जिनके बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली। हम उन सभी के समक्ष नतमस्तक हैं जो आज भी देश की सीमाओं पर डटे हैं और हमारी रक्षा कर रहे हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर मेरा एक अनुरोध है। स्वतंत्रता के लिए आत्मनिर्भरता आवश्यक है। आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी आवश्यक है। हम सभी को आज यह संकल्प लेना चाहिए कि जब हमारी अर्थव्यवस्था विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, तो हमें उसे नंबर 1 पर पहुँचाना है। अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए, विशेषकर शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कलाकारों, एमएसएमई को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए, हमें अपने दैनिक जीवन में हर चीज में स्वदेशी का उपयोग करना चाहिए।"

• भोपाल: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, "सभी देशवासियों को मेरी ओर से स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आजादी का यह पर्व हम सभी के लिए त्योहारों से बढ़कर है।"

• जयपुर में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, "सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज के दिन हम अपने शहीदों को याद करते हैं जिन्होंने इस देश के लिए कुर्बानी दी। हमें गर्व है कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है।"

• हैदराबाद, तेलंगाना: AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने "युद्ध नहीं, विश्व में शांति" लिखे गुब्बारे भी उड़ाए।

• कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर में सेना ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

• अमृतसर: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटारी-वाघा सीमा पर ध्वजारोहण किया गया।

देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जोश और देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। तिरंगे की शान में देशवासियों ने एकजुट होकर भागीदारी की और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन कर रहे हैं। 

विभिन्न शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और झांकी के जरिए भारत की समृद्ध विरासत और उपलब्धियों को प्रदर्शित किए जाएंगे। हर कोने में गूंजते राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत जश्न को और भव्य बनाने वाले हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad