Advertisement

आरएसएस के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
आरएसएस के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को विकृत करने की साजिश रच रहे हैं।

खड़गे ने कांग्रेसियों और पार्टी नेताओं से एकजुटता के साथ आगामी लोकसभा चुनाव का सामना करने और संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का भी आह्वान किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद बोल रहे थे।

खड़गे ने कहा, “शायद अगर इस देश में कोई संविधान नहीं होता, तो हमारे लिए लोकतंत्र को बचाना संभव नहीं होता। हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं और संविधान सभा के सदस्यों ने बहुत प्रयासों के बाद इस देश को संविधान दिया।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में समानता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता और न्याय जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांत शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad