Advertisement

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना; कहा- देश में सबसे ज्यादा है बेरोजगारी दर, लोकतंत्र को कमजोर करने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को नौकरियों और महंगाई को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर...
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना; कहा- देश में सबसे ज्यादा है बेरोजगारी दर, लोकतंत्र को कमजोर करने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को नौकरियों और महंगाई को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है जबकि महाराष्ट्र में विधायक खरीदे जा रहे हैं, सरकारें गिराई जा रही हैं और पार्टियों को विभाजित किया जा रहा है।

लातूर जिले के उदगीर में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए एक अभियान रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में 30 लाख पद खाली पड़े हैं जिन्हें पिछले दस वर्षों में नहीं भरा गया है। प्रियंका गांधी ने कहा, "पिछले दस वर्षों में (लोगों की) कठिनाइयां और बेरोजगारी बढ़ी है। 70 करोड़ लोग, युवा बेरोजगार हैं।"

एआईसीसी महासचिव ने यह भी कहा कि प्रत्येक कृषि उपकरण पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लगाया गया है और कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इसे खत्म करने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र के साथ जो हो रहा है, उससे बड़ा कोई अपराध नहीं है।" उन्होंने कहा कि मोदी जी और उनके मंत्री समझ रहे हैं कि जनता का मूड बदल गया है। जनता इनके झूठ, झांसा देने की आदत से वाकिफ हो चुकी है। इसलिए अब जनता 'सत्य' चाहती है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा किपहले चरण के चुनाव से पहले मोदी जी के नेता कह रहे थे कि हमें 400 पार कराइए, हम संविधान बदल देंगे। फिर जैसे ही पहले चरण का चुनाव हुआ, मोदी जी घबरा गए और कहने लगे हम संविधान को नहीं बदलेंगे। लेकिन अगर फिर से इन्हें मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आज आप (महिलाओं) को महंगाई से कोई राहत नहीं है। आप लोग गैस सिलेंडर के लिए 1, 100-1,200 रुपये चुकाते थे और जैसे ही चुनाव आया करीब आते ही पीएम मोदी ने अचानक कहा कि इसकी कीमत 400 रुपये होगी। क्या आपने कभी सोचा है कि उन्होंने केवल चुनाव के समय ही कीमत क्यों कम की, उससे पहले क्यों नहीं?

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 60% की सरकार है। यानी हर चीज में 60% घूस.. जहां भी बीजेपी की सरकार है, हर जगह भ्रष्टाचार फैला है। मोदी जी कहते हैं- मैं अकेले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं। तो फिर मोदी जी ने इलेक्टोरल बॉन्ड की स्कीम क्यों निकाली? कांग्रेस ने लातूर (एससी) लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा सांसद सुधाकर श्रंगारे के खिलाफ नेत्र सर्जन शिवाजी कालगे को मैदान में उतारा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad