Advertisement

CM योगी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- राहुल मेरे लिए जान दे सकता है, विवाद भाजपा में है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है असली...
CM योगी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- राहुल मेरे लिए जान दे सकता है, विवाद भाजपा में है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है असली विवाद तो योगी और अमित शाह के बीच है। राहुल गांधी मेरे लिए जान तक दे सकता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि मैं अपने भाई (राहुल गांधी) के लिए अपनी जान कुर्बान कर सकती हूं और वह भी मेरे लिए ऐसा कर सकता है। संघर्ष भाजपा में है, कांग्रेस में नहीं। योगी-मोदी और अमित शाह के बीच हितों का टकराव हो सकता है।

बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड की टिहरी में सीएम योगी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कांग्रेस तो पूरे देश के अंदर डूब रही है। थोड़ा जहां वजूद था भी, वहां पर डुबोने के लिए दोनों भाई बहन पर्याप्त हैं, किसी तीसरे की जरूरत नही पड़ेगी। उन्होंने जनता से कहा कि इसलिए क्यों उस डूबते हुए जहाज में बैठेंगे। डूबते हुए जहाज में नहीं बैठना चाहिए। उसको उसके हाल में छोड़ देना चाहिए। इसके अलावा सीएम योगी ने एक ट्वीट में लिखा था कि लिखा था कि भाई बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी।

कोटकपुरा में 'नवी सोच नवा पंजाब' चुनावी रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आम आदमी पार्टी पर हमला किया और दावा किया कि आप  दक्षिणपंथी हिंदू संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से निकली है। उन्होंने कहा कि आप के नेतृत्व वाली दिल्ली में "शैक्षिक और स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के नाम पर कुछ भी नहीं है।" उन्होंने कहा, " आप ने कहा कि वे अपना दिल्ली मॉडल लाएंगे। मत भूलिए कि 2014 में बीजेपी ने गुजरात मॉडल लाकर लोगों को बेवकूफ बनाया था। इस बार आप के बहकावे में न आएं।"

नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'किसान आंदोलन में कई लोगों की जान चली गई लेकिन आप सब नहीं झुके। आप सभी जानते हैं कि मैंने एक पंजाबी व्यक्ति से शादी की है। मेरे बच्चों का पंजाबी खून है। पंजाबी लोगों के दिल बहादुर होते हैं।"

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कुछ समय के लिए केंद्र से भाजपा द्वारा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के माध्यम से संचालित की जा रही थी। उन्होंने कहा, 'पंजाब में पिछले पांच साल से हमारी कांग्रेस की सरकार है। इस सरकार ने पंजाब से संचालित होना बंद कर दिया, इसके बजाय इसे दिल्ली से संचालित किया जा रहा था, कांग्रेस द्वारा नहीं बल्कि भाजपा द्वारा। यह छिपा हुआ गठबंधन अब सबके सामने आ गया है। चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे यही कारण है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad