Advertisement

यूपी चुनाव: कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य हो सकती हैं बीजेपी में शामिल, दिया ये बड़ा बयान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में महिलाओं के ऊपर दांव लगाया है। वो महिलाओं के मुद्दे...
यूपी चुनाव: कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य हो सकती हैं बीजेपी में शामिल, दिया ये बड़ा बयान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में महिलाओं के ऊपर दांव लगाया है। वो महिलाओं के मुद्दे को लेकर आक्रमक भी नजर आ रही हैं। इसी क्रम में वो 'लड़की हूँ, लड़ सकती हूं' के नारे के साथ अपना चुनावी बिगुल बजा चुकी है, जिसकी पोस्टर गर्ल है, प्रियंका मौर्या।

अब खबर आ रही है कि प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि प्रियंका गांधी ने मौर्य के तस्वीर का प्रयोग तो किया है, लेकिन उन्हें यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया, जिससे मौर्य नाराज हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा में शामिल होंगी? मौर्य ने  संकेत दिया कि वह राज्य में सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। गौरतलब हो कि इन्हें बुधवार को भाजपा कार्यालय में देखा गया था।

उन्होंने एएनआई को बताया, "शायद, हाँ। मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया है लेकिन टिकट वितरण पहले से ही तय था। मुझे टिकट नहीं दिया गया था, लेकिन मैं एक योग्य उम्मीदवार थी।" उन्होंने कहा कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' एक नारा है लेकिन कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष, प्रियंका मौर्य ने कहा कि वह जल्द ही अंतिम निर्णय लेंगी। 

कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले अपने 'लड़की हूं लड़ शक्ति हूं' अभियान के तहत राज्य भर में 'मैराथन' रैलियाँ आयोजित कर रही थी। लेकिन कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए इन्हें स्थगित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad