Advertisement

पीटी उषा, वीरेंद्र हेगड़े समेत ये चार दिग्गज जाएंगे राज्यसभा, पीएम मोदी ने दी बधाई

राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महान एथलीट पीटी उषा, वी....
पीटी उषा, वीरेंद्र हेगड़े समेत ये चार दिग्गज जाएंगे राज्यसभा, पीएम मोदी ने दी बधाई

राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महान एथलीट पीटी उषा, वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू, वीरेंद्र हेगड़े और फिल्म कंपोजर और संगीतकार इलैयाराजा को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री ने पीटी उषा के लिए लिखा, "पीटी उषा जी हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं। खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है, पिछले कई वर्षों में नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम उतना ही सराहनीय है। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई।"

वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर उन्होंने लिखा, "वी. विजयेंद्र गारू दशकों से रचनात्मक दुनिया से जुड़े हुए हैं। उनकी रचनाएं भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई।"

बता दें कि विजयेंद्र प्रसाद गारू बाहुबलि, आरआरआर, बजरंगी भाईजान, राउडी राठौड़, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और मार्शल जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है। 2016 में बजरंगी भाईजान के  लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी  के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा उन्होंने अर्धांगिनी, रांझणा और श्रीवल्ली जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

राज्यसभा के मनोनीत तीसरे सदस्य वीरेंद्र हेगड़े के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा- "वीरेंद्र हेगड़े जी उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा में सबसे आगे हैं। मुझे धर्मस्थल मंदिर में प्रार्थना करने और स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे महान कार्यों को देखने का अवसर मिला है। वह निश्चित रूप से संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करेंगे।"

वहीं, प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि इलैया राजा जी ने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उनकी रचनाएं अनेक भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती हैं। उनकी जीवन यात्रा भी ही प्रेरक हैं, वह एक विनम्र पृष्ठभूमि से उठे और बहुत कुछ हासिल किया। खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।

बता दें कि इलैयाराजा तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार हैं। उन्होंने अब तक 1400 फिल्मों के सात हजार गाने संगीतबद्ध किए हैं। तमिल के साथ-साथ तेलुगु फिल्मों में भी उन्होंने संगीत दिया है। इलैया राजा को पश्चिमी संगीत को दक्षिण भारतीय सिनेमा में मशहूर करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अबतक 20 हजार से ज्यादा लाइव कंसर्ट भी किए हैं। उन्हें भारतीय संगीत के सबसे महान संगीतकारों में से एक माना जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad