Advertisement

राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर फिर साधा निशाना- कहा- अल्पमत में भी सच तो सच रहता है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल फाइटर जेट डील (Rahul gandhi on Rafale deal) पर फिर निशाना साधते हुए...
राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर फिर साधा निशाना- कहा- अल्पमत में भी सच तो सच रहता है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल फाइटर जेट डील (Rahul gandhi on Rafale deal) पर फिर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने र राफेल से जुड़ी एक खबर को ट्वीट करते हुए महात्मा गांधी का कथन ट्वीट किया है. राहुल ने लिखा है कि अगर आप अल्पमत में भी हों, तब भी सच तो सच ही रहता है।

फ्रांस के साथ अति आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल डील को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमला करते रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर इस मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधा है। गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- राफेल सौदे में काफी बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने राफेल से जुड़ी एक खबर को ट्वीट करते हुए महात्मा गांधी का कथन ट्वीट किया है। राहुल ने लिखा है, "यदि आप सही हैं और आप इसे जानते हैं, तो अपने मन की बात कहें. भले ही आप अल्पमत में हों, फिर भी सत्य ही सत्य है - महात्मा गांधी।"

राहुल गांधी ने इसे फ्रेंच एऩजीओ शेरपा के हवाले से लिखा गया था। एनजीओ ने राफेल डील पर सवाल उठाए हैं।आरोप लगाया है कि डील में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार हुआ और यह भारत के राष्ट्रहित के खिलाफ हुई। एनजीओ पहले से राफेल डील पर सवाल उठाता रहा है। फ्रांसीसी पत्रकार यान फिलीपीन की एक रिपोर्ट  में राफेल सौदे में कथित अनियमितताओं का दावा किया गया था। रिपोर्ट के बाद एनजीओ  ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। एनजीओ वित्त फ्रॉड का शिकार हुए लोगों की मदद करता है।

इससे पहले राहुल गांधी राफेल विमानों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सौद की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराए जाने की मांग की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad