Advertisement

किसानों के चक्‍का जाम पर बोले राहुल गांधी- देशहित में है सत्याग्रह, कृषि कानूनों को बताया घातक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों के ‘चक्का जाम’ का समर्थन करते हुए शनिवार को...
किसानों के चक्‍का जाम पर बोले राहुल गांधी- देशहित में है सत्याग्रह, कृषि कानूनों को बताया घातक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों के ‘चक्का जाम’ का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अन्नदाताओं का सत्याग्रह देश हित में है और तीनों कृषि कानून राष्ट्र के लिए घातक हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है - ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!’’

राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार ने देश और घर, दोनों का बजट बिगाड़ दिया है।’’

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने देशभर के कई हिस्सों में शनिवार को चक्का जाम किया। यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ये चक्का जाम बुलाया गया। इस दौरान किसानों ने सड़कों पर जाम लगाया तो कई जगह सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। चक्का जाम के दौरान कोई किसान दिल्ली की तरफ नहीं आया। हालाकि दिल्ली में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को 2 अक्टूबर तक का समय दिया है। इसके बाद हम आगे की प्लानिंग करेंगे। हम दबाव में सरकार के साथ बातचीत नहीं करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad