Advertisement

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज- आपको विश्व थिएटर दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार मिशन शक्ति के बारे में देश को संबोधित करते हुए बताया कि भारत ने...
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज- आपको विश्व थिएटर दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार मिशन शक्ति के बारे में देश को संबोधित करते हुए बताया कि भारत ने सिर्फ 3 मिनट में लो अर्थ ऑर्बिट सेटेलाइट को 300 किलोमीटर दूर से मार गिराया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि यह मिशन शक्ति था और इसमें किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं किया गया। पीएम मोदी ने बताया कि भारत ऐसी क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।

पीएम मोदी के इस संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। राहुल गांधी ने कहा, 'बहुत अच्छे डीआरडीओ, हमें आपके काम पर गर्व है। इसके साथ ही, कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री को वर्ल्ड थिएटर डे की बधाई देना चाहूंगा।

राहुल गांधी के साथ ही इन नेताओं ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए डीआरडीओ को बधाई दी है।  

नरेन्द्र मोदी ने देश का ध्यान जमीनी मुद्दों से हटाया

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘आज नरेन्द्र मोदी मुफ्त में घंटा भर टीवी पर रहे और उन्होंने आकाश की ओर इशारा कर बेरोजगारी, ग्रामीण संकट, महिला सुरक्षा जैसे जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाया।' प्रधानमंत्री के उद्बोधन का टेलिविजन, रेडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारण किए जाने के कुछ ही मिनट बाद सपा अध्यक्ष का ट्वीट आया।

क्या बोले सुरजेवाला

इनके अलावा कांग्रेस ने 'मिशन शक्ति' की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और विक्रम साराभाई के नजरिये की वजह से भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'मिशन शक्ति की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई। इसकी बुनियाद यूपीए सरकार के दौरान 2012 में पड़ी थी।'

उन्होंने कहा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू और विक्रम साराभाई के नजरिये की वजह से भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है।'

पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के वैज्ञानिकों के कार्य को सलाम! पंडित जवाहर लाल नेहरु और होमी जहांगीर भाभा की दूरदर्शिता को भी सलाम, जिसके कारण भारत आज दुनिया का चौथा अंतरिक्ष महाशक्ति बनने में सफल हो पाया। जय हिंद।'

चुनाव आयोग को इसका सख्त संज्ञान अवश्य लेना चाहिए’

वहीं, मायावती ने कहा, भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में सैटेलाइट मार गिराए जाने का सफल परीक्षण करके देश का सर ऊंचा करने के लिए अनेकों बधाई। लेकिन इसकी आड़ में पीएम मोदी द्वारा चुनावी लाभ के लिए राजनीति करना अति-निंदनीय। माननीय चुनाव आयोग को इसका सख्त संज्ञान अवश्य लेना चाहिए।

जेटली और निर्मला सीतारमण ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मिशन शक्ति की कामयाबी पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिहाज से ये मिशन काफी अहम है। हमारे वैज्ञानिकों की ओर से पहले ही कहा गया था कि हम इसको करने के लिए सक्षम है, लेकिन पिछली सरकार ने अनुमति नहीं दी थी।

अरुण जेटली ने कहा कि हमारी सरकार ने इसके लिए अनुमति दी। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, खासतौर से वैज्ञानिकों के लिए, जिन्होंने आज वो क्षमता प्राप्त की जो अभी तक विश्व में केवल तीन देशों के पास थी। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी नाकामियों के लिए अपनी पीठ थपथपाते हैं, उनको याद रहना चाहिए कि उनसे जुड़ी कहानियों के पद चिह्न बहुत लंबे हैं और कहीं न कहीं ये पद चिह्न मिल ही जाते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad