Advertisement

काम करो, फल की चिंता मत करो: हिमाचल में राहुल गांधी

हिमाचल और गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। आज वे हिमाचल...
काम करो, फल की चिंता मत करो: हिमाचल में राहुल गांधी

हिमाचल और गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। आज वे हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं।  उन्होंने पांवटा साहिब में कांग्रेसियों को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करने का निर्देश देते हुए कहा, "गीता में कहा गया है कि कर्म करो, फल की चिंता मत करो।"

रैली के मंच पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कांग्रेसी नेता मौजूद थे। राहुल गांधी पांवटा साहिब गुरद्वारा  भी पहुंचकर माथा टेका।

राहुल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी हिमाचल के पंजाब से लगने वाले इलाकों में रैली करेंगे।

बता दें कि 6 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली की भी योजना थी लेकिन उनके ख़राब स्वास्थ्य के चलते वो रैली रद्द कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। भाजपा भी यहां काफी आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार को अंजाम दे रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad