Advertisement

राहुल का मोदी स्कैम अलर्ट, कहा-पीएम के दोस्त हैं विमान की डील की रेस में

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना के लिए सौ से अधिक लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए टेंडर...
राहुल का मोदी स्कैम अलर्ट, कहा-पीएम के दोस्त हैं विमान की डील की रेस में

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना के लिए सौ से अधिक लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। उन्होंने आज ट्वीट कर डील में घोटाले की आशंका जताते हुए ‘अलर्ट’ किया है। उन्होंने 40,000 करोड़ रुपये के राफेल घोटाले का भी जिक्र किया हैय़

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि 'मोदी स्कैम अलर्ट! 15 बिलियन डॉलर के लड़ाकू विमान डील का दोबारा टेंडर किया जाएगा। पीएम मोदी के दोस्त स्ट्रेटजिक पार्टनर बनने की रेस में हैं। राफेल के रूप 40,000 करोड़ रुपये फ्रांस को दिए गए अब प्रधानमंत्री फिर टेंडर निकाल कर दोस्तों को फायदा पहुंचाएंगे।


राहुल गांधी राफेल डील पर भी सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उनकी सरकार के कारण फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान के सौदे में देश को 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मोदी सरकार ने सितंबर 2016 में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला किया था। यह करीब 59,000 करोड़ का सौदा ह. हालांकि इसमें देरी हो रही है।

अब मोदी सरकार ने वायुसेना के लिए 114 लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। इनमें से 15 प्रतिशत फाइटर जेट्स (लड़ाकू विमान) विदेशी कंपनियों से सीधे खरीदे जाएंगे और बाकी 85 प्रतिशत 'मेक इन इंडिया' के तहत देश में ही तैयार किए जाएंगे। इसके लिए स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप के तहत कोई भी भारतीय कंपनी किसी विदेशी कंपनी से करार कर इस टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad