Advertisement

सोनिया गांधी ने की कांग्रेस के अध्यक्ष पद की पेशकश, अशोक गहलोत ने कही यह बात

इन दिनों देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है। दशकों बाद वह गैर गांधी को...
सोनिया गांधी ने की कांग्रेस के अध्यक्ष पद की पेशकश, अशोक गहलोत ने कही यह बात

इन दिनों देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है। दशकों बाद वह गैर गांधी को अध्यक्ष चुन सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस की मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के सीएम व वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से अध्यक्ष बनने की पेशकश की है। हालांकि, इसको लेकर गहलोत कई बार कह चुके हैं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाए। हाल ही में उन्होंने यह भी कह दिया था कि राहुल अध्यक्ष नहीं बने तो पार्टी में निराशा आएगी और कई लोग घर बैठ जाएंगे।

बता दें कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर तक होना है। इसका विस्तृत कार्यक्रम पार्टी जल्द जारी करने वाली है।

उधर, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की पेशकश किए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर कहा, 'मैं मीडिया से यह खबर सुन रहा हूं। मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। जो ड्यूटी मुझे दी गई है, वह मैं कर रहा हूं।'

I'm hearing this from the media. I don't know about this. I'm fulfilling duties that have been assigned to me: Rajasthan CM and Congress leader Ashok Gehlot on reports that he has been offered Congress president post by party's interim president Sonia Gandhi pic.twitter.com/dxbJdKvf6r
— ANI (@ANI) August 24, 2022

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यदि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनने के लिए अडिग हैं तो कोई उन्हें बाध्य नहीं कर सकता।

सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को लेकर हिंट देते हुए कहा था, अगर पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं हो सकता तो, गहलोत पार्टी का अध्यक्ष पद संभालेंगे। सोनिया गांधी ने गहलोत से यह बातें उस दौरान कही जब मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।

दरअसल, अशोक गहलोत ने हाल ही में कहा था कि राहुल गांधी को पार्टी की बागडोर संभाल लेनी चाहिए, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में निराशा आ जाएगी

अशोक गहलोत ने कहा था, "पार्टी में एकतरफा राय राहुल गांधी के अध्‍यक्ष बनने के समर्थन में है। देशभर में कांग्रेसजनों की भावनाओं को समझते हुए राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद स्वीकार कर लेना चाहिए। इसके साथ ही गहलोत से कहा कि अगर राहुल पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इससे कांग्रेसजन निराश होंगे।" उन्होंने कहा था, "राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इससे देश में कांग्रेस में निराशा आएगी। कई लोग घर बैठ जाएंगे और हम लोगों को तकलीफ होगी। उनको (राहुल गांधी) पूरे देश के, आम कांग्रेसजनों की भावना समझते हुए यह पद स्वीकार करना चाहिए।"

इस बीच, कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव  केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिण (सीडब्ल्यूसी) की 28 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे वर्चुअल बैठक होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय होगी। इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी।

A virtual meeting of the CWC will be held on the 28th August at 3:30 PM, to approve the exact schedule of dates for the election of the Congress President. Congress President Sonia Gandhi will preside over the CWC meeting: Congress General Secretary incharge of Org, KC Venugopal pic.twitter.com/LE2yPsCBbC
— ANI (@ANI) August 24, 2022

बता दें कि पार्टी ने मंगलवार को बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad