Advertisement

राजस्थान: महंगाई के खिलाफ केंद्र को घेरेगी कांग्रेस, जयपुर रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल होंगे शामिल

राजस्थान में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस आज एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस की...
राजस्थान: महंगाई के खिलाफ केंद्र को घेरेगी कांग्रेस, जयपुर रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल होंगे शामिल

राजस्थान में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस आज एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित सभी पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। रैली में महंगाई और सब्जियों और ईंधन सहित जरूरी वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों पर केंद्र को घेरा जाएगा।

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस के नेता रैली में हिस्सा लेने के लिए पहले ही जयपुर पहुंच चुके हैं। रैली जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "आज राजस्थान के लिये एक ऐतिहासिक दिन है जब केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती अप्रत्याशित मंहगाई के विरोध में जयपुर में राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि इस महारैली में शामिल होने प्रदेशभर से आए और अन्य राज्यों से आये सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं कि वे केन्द्र सरकार को संदेश देने के लिये पहुंचे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस महारैली से देश भर में एक संदेश जायेगा कि अब केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के व्यापक रूप से विरोध का वक्त आ गया है। पूरे देश में इस रैली से उठी जनजागरण की लौ, एक मशाल बनकर एनडीए सरकार के पतन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

गहलोत ने ट्वीट किया, "मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी तथा प्रियंका गांधी जी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad